Saturday, July 23, 2011

बरसो सावन बरसो

बरसो सावन बरसो

गोबर की परधानी भीगे
काली कुतिया कानी भीगे
इटली की महारानी भीगे
आँख का उनकी पानी भीगे
बरसो सावन बरसो

मनमोहन और अन्ना भीगें
खाकी लाल घुटन्ना भीगें
लोकपाल कंधे पर धरके
नाचें तन्ना-तन्ना भीगें
बरसो सावन बरसो

खाएं प्रिंस पकोड़ा भीगें
हसन अली के घोडा भीगें
राजा और यदियुरप्पा से कुछ  
बचे-खुचे तो कौडा  भीगें
बरसो सावन बरसो

जनपथ भीगे संसद भीगे
इजलासों का गुम्बद भीगे
छाती पर चढ़कर बैठी  जो
काठ की कुर्सी शायद भीगे
बरसो सावन बरसो
बरसो सावन बरसो




7 comments:

  1. बहुत अच्छा गीत लिखा है | बधाई हो |

    ReplyDelete
  2. इटली की महारानी को भिगो कर ही माने :)

    वाह ....... मैं भी यही कहूँगा जीय राजा जिय

    ReplyDelete
  3. यह तो भींगे चुनर वाली या तो आज रपट जाएँ तो ...की याद दिला रहा है ..कुछ रस व्यतिक्रम सा है :(

    ReplyDelete
  4. कवितारस में हम सब भींगे
    राजनीति में सबरस भींगे
    अच्छी धूम मचाई है भई
    संसद के सब जोकर भींगे.
    बरस गयो अब सावन
    बरस गयो अब सावन!!

    ReplyDelete
  5. taalii bjaa bjaa ke gaayaa ja saktaa hai kavitaa ko :) . saavan kii aad me tikshan vyang ....annaa bhige .....khaalii laal ghutnnaa bhige ....

    ReplyDelete
  6. सभी को भिगो दिया ...

    ReplyDelete